IPL 2025 होगा Postponed? |नए वायरस ने दी दस्तक

IPL 2025 होगा Postponed?|नए वायरस ने दी दस्तक

दुनिया अभी कोरोना वायरस को भूल ही पाई थी कि चीन से एक नए वायरस ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। लाखों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के घातक प्रकोप के पांच साल बाद, दुनिया में एक नया वायरस आया है और कोविड-19 की तरह ही इसकी जड़ें भी चीन से हैं। भारत में भी इस नए वायरस के कई केस सामने आ चुके हैं जिसने करोड़ों भारतीयों को एक बार फिर से कोरोना दौर की याद दिला दी है।
भारत के बेंगलुरु में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामले पाए गए हैं और पिछले 48 घंटों में इस वायरस के चार केस सामने आए हैं। हालांकि, HMPV पहले से ही दुनिया भर में फैल रहा है और भारत में भी पहुंच गया है। अब लोगों को डर है कि अगर स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो फिर से लॉकडाउन लग सकता है। इस बीच कुछ फैंस आईपीएल 2025 को लेकर भी परेशान हैं कि कहीं आईपीएल 2025 इस नए वायरस की वजह से स्थगित ना हो जाए। कोविड-19 के दौरान, इंडियन प्रीमिय लीग (IPL) जैसे सभी खेल आयोजनों सहित सब कुछ बाधित हो गया था। 2020 में, लीग को सामान्य, मार्च-मई टाइमलाइन के बजाय सितंबर में शुरू होने के कारण UAE में स्थानांतरित कर दिया गया था उसके अगले वर्ष, आईपीएल अपने सामान्य सीज़न की तरह शुरू हुआ, लेकिन टीमों के भीतर बढ़ते मामलों के कारण, लीग को एक बार फिर UAE में स्थानांतरित कर दिया गया। ऐसे में एक सवाल ये उठ रहा है कि अगर इस नए वायरस के केस बढ़ते रहे तो क्या इस बार भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी?

अगर आप भी आईपीएल 2025 को लेकर चिंतित हैं तो चलिए आपकी चिंता को थोड़ा कम करते हैं। भारत के स्वास्थ्य विभाग ने इस नए वायरस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनके अनुसार, ये वायरस नया नहीं है, बल्कि कई सालों से है और लोगों को इस घातक वायरस से बचने के लिए स्वच्छता बनाए रखने की ज़रूरत है। आईपीएल अभी दो महीने दूर है और आयोजन के स्थगित होने के बारे में फिलहाल कोई पुष्टि नहीं मिली है। हालांकि, अगर इस वायरस का प्रकोप गंभीर है, तो बोर्ड के अधिकारी इस पर फैसला ले सकते हैं और आयोजन को स्थगित करने या इसे किसी दूसरे देश में स्थानांतरित करने का मन बना सकते हैं।

IPL 2025: कप्तान हार्दिक पांड्या पर BCCI ने लगाया बैन, मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका !

Hardik Pandya: IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. उनके कप्तान यानी हार्दिक पांड्या अगले सीजन का पहला मैच मिस करने वाले हैं.

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस :

IPL 2025 होगा Postponed?

की टीम पूरी तरह तैयार है. फ्रेंचाइजी ने नीलामी के तुरंत बाद ही ये ऐलान कर दिया था की हार्दिक पांड्या ही अपकमिंग सीजन में मुंबई की कप्तानी करेंगे. लेकिन, क्या आपको पता है की हार्दिक किसी भी कीमत पर IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया है. आइए आपको इस बारे में डीटेल में बताते हैं.

IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya

IPL 2025 को शुरू होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. उनके कप्तान यानी हार्दिक पांड्या अगले सीजन का पहला मैच मिस करने वाले हैं. बात कुछ ऐसी है कि कप्तान हार्दिक के ऊपर स्लो ओवर रेट की वजह से बैन लगाया गया है.

आईपीएल के नियमों के मुताबिक आईपीएल के एक सीजन में 3 बार स्लो ओवर रेट पाए जाने पर टीम के कप्तान पर 1 मैच का बैन लगा दिया जाता है और आईपीएल 2024 में मुंबई 3 बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई. यही वजह है कि अब IPL 2025 में हार्दिक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे.

हार्दिक की जगह कौन संभालेगा कमान :

मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या के अलावा भी कई बड़े खिलाड़ी हैं, जो अपकमिंग सीजन में पहले मैच में उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल सकते हैं.

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव में से कोई भी इस जिम्मेदारी के लिए परफैक्ट होगा. हिटमैन ने तो मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है. ऐसे में वह इस रोल में बिलकुल फिट बैठेंगे. आपको बता दें, मुंबई ने अब तक उपकप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है.

ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम :


हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गज़नफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा.

IPL 2025: लीग की वो 4 टीमें, जिन्हें इस सीजन मिलने वाला है नया कप्तान

IPL 2025: इस साल आईपीएल का आगाज 14 मार्च से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में इस बार कई टीमें नए कप्तान के साथ उतरने वाली हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
Indian Premier League 2025: इस साल क्रिकेट के दीवानों को क्रिकेट का ओवरडोज मिलने वाला है। फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है, जिसका फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के खत्म होते ही आईपीएल का मेला लग जाएगा। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से दस टीमें खेलती नजर आएंगी। आइए एक नजर डालते हैं उन टीमों पर, जो इस बार नए कप्तान के साथ उतरेंगी।


कोलकाता नाइट राइडर्स :

श्रेयस अय्यर के टीम से हटने के बाद डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर का इस साल कप्तान बदलना तय है। टीम के पास कप्तान के रूप में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं, जिनमें क्विंटन डी कॉक जैसे विदेशी नाम से लेकर अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी इस पद के लिए मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि टीम केकेआर वेंकटेश या रहाणे में से किसी एक को कप्तान बनाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स :

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्होंने मेगा ऑक्शन में कुछ दिलचस्प नाम अपने साथ जोड़े हैं। टीम में अब ऋषभ पंत नहीं हैं, लेकिन उनकी जगह आए केएल राहुल इस पद के लिए परफेक्ट नजर आ रहे हैं। टीम के पास उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस भी हैं, जो इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते थे। लेकिन इसके बाद भी राहुल को उनके अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण कप्तानी मिल सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स :

ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स से निकलकर लखनऊ सुपर जायंट्स में एंट्री पाई है। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने पंत पर सबसे बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ा। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि टीम पंत को कप्तानी भी सौंपे। पिछले कुछ सालों में पंत कप्तान के रूप में अच्छे

पंजाब किंग्स :

आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव करने वाली टीमों में सबसे आगे पंजाब किंग्स है। अकसर कप्तान बदलने के लिए मशहूर इस टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया और मेगा ऑक्शन में नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कप्तानी का जिम्मा मिल सकता है, जिन्होंने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को दस साल खिताब दिलाया। अय्यर अगर कप्तान बनते हैं तो वो चाहेंगे कि उनकी अगुवाई में पंजाब पहली बार खिताब जीतने में सफल रहे।

5 बड़े खिलाड़ी जिनके साथ IPL में खेल चुके हैं स्कॉट बोलैंड, एमएस धोनी भी शामिल :


स्कॉट बोलैंड को इस प्रदर्शन के बाद अब फैंस जानने लगे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो आईपीएल में भी खेल चुके हैं। शायद नहीं पता हो तो बता दें कि बोलैंड आईपीएल 2016 में राइजिंग सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं। जहां उन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान कई बड़े प्लेयर्स भी उनके साथ खेले हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 5 बड़े खिलाड़ी जिनके साथ आईपीएल में स्कॉट बोलैंड खेल चुके हैं।

  1. आर अश्विन

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। अश्विन इस लीग में सालों से खेल रहे हैं। जहां वो साल 2016 में राइजिंग पुणे के साथ खेले थे। स्कॉट बोलैंड जिन 2 मैचों में खेले थे, उसमें आर अश्विन भी हिस्सा रहे हैं। मुंबई और दिल्ली के खिलाफ खेले गए इन मैचों में अश्विन ने सिर्फ 1 ही विकेट झटका।

  1. जॉर्ज बेली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे दिग्गज बल्लेबाज जॉर्ज बेली भी आईपीएल में स्कॉट बोलैंड के साथ टीम का हिस्सा रह चुके हैं। जॉर्ज बेली को 2016 के सीजन में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा था। इस दौरान वो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए मैच में बोलैंड के साथ खेले थे। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी।

  1. स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस वक्त स्कॉट बोलैंड के साथ अपनी नेशनल टीम मे तो खेल रहे हैं। इसके साथ ही वो स्मिथ के साथ करीब 9 साल पहले आईपीएल के 9वें सीजन में खेले हैं। जब 2016 में वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा रहे। स्मिथ और बोलैंड साथ में 1 ही मैच खेले, जहां स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 45 रन की पारी खेली थी।

  1. अजिंक्य रहाणे

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खरीदे गए अजिंक्य रहाणे इस लीग में स्कॉट बोलैंड के साथ खेल चुके हैं। 2016 के सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते हुए रहाणे ने जिन 2 मैचों में बोलैंड हिस्सा रहे, वहां उन्होंने एक मैच में 63 और एक मैच में 4 रन बनाए।

  1. महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक महान कप्तान रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी तो लंबे समय तक की है, तो साथ ही वो 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी ही कप्तानी में स्कॉट बोलैंड को आईपीएल में खेलने का मौका मिल सका। बोलैंड के साथ धोनी ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में 24 और एक मैच में 27 रन बनाए।

IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? v IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed? IPL 2025 होगा Postponed?

यह क्लिक करें : BCCI Net Worth In 2024 | हिंदी

Instagram account : https://www.instagram.com/icc?igsh=czRiNGo2aXE1a2hs